सावित्रीबाई फुले का पैसा कब तक मिलेगा? 2024

सावित्रीबाई फुले का पैसा कब तक मिलेगा? : इस योजना के तहत झारखंड राज्य के कक्षा 8वीं से 12वीं तक की बालिकाओ को शिक्षा के लिए सहायता राशि प्रदान कराया जाता है जिससे लड़कियों का मनोबल बढ़ता है और शिक्षा के प्रति उनकी सोच मे बदलाव आता है।

WhatsApp Group Join Now

तो साथियों आज के इस लेख पर सावित्रीबाई फुले योजना से संबंधित जानकारी को प्रस्तुत कराया गया जिसके बदौलत ही आवेदिका योजना के तहत मिलने वाली लाभों से लाभन्वित हो पाएगी साथ ही इस पोस्ट पर योजना मे आवेदन करने तथा आवेदन करते समय लगने वाले किन किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है के बारे मे भी बताया गया है तो आइए इन सभी के बारे मे जानना शुरू करते है।

सावित्रीबाई फुले योजना क्या है?

झारखंड सरकार की ओर से शुरू किए गया एक सरकारी योजना है जिसका लाभ राज्य के बालिकाओ को प्रदान कराया जाता है और इस योजना के माध्यम से राज्य के कक्षा 8वीं से लेकर 12 वीं तक की छात्राओ को पैसा दिया जाता है।

झारखंड मे लड़कियों की शिक्षा स्तर को बढ़ावा देने के लिए झारखंड राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास जी के द्वारा मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुवात सन 2019 मे किया गया था परंतु नए सीएम के बन जाने के बाद इस योजना का लाभ बालिकाओ को प्रदान नहीं कराया जाता है बल्कि इसी के स्थान पर सावित्रीबाई फुले योजना की शुरुवात किया गया और बालिकाओ को लाभ वर्तमान समय मे भी दिया जा रहा है।

इस कल्याणकारी योजना के माध्यम से राज्य के 8 वीं और 9 वीं कक्षा मे पढ़ाई करने वाली बालिकाओ को 2500 रुपये ,11 वीं और 12 वीं मे अध्ययन करने वाली बालिकाओ को 5000 रुपए तथा 18 साल पूरा हो जाने पर 20,000 हजार की राशि मुहैया कराया जाता है।

सावित्रीबाई फुले का पैसा कब तक मिलेगा

सावित्रीबाई योजना के तहत प्रदान कराई जाने वाली लाभों का विवरण

इस लाभकारी योजना के तहत पात्र बालिकाओ को किस्तों के रूप मे लाभ राशि को प्रदान कराया जाता है जिसके बारे मे नीचे वर्णित किया गया है।

किस्त कक्षा लाभ राशि
पहला किस्त 8 वीं कक्षा मे 2500
दूसरा किस्त 9 वीं कक्षा मे 2500
तीसरा किस्त 10 वीं कक्षा मे 5000
चौथा किस्त 11 वीं कक्षा मे 5000
पाँचवा किस्त 12 वीं कक्षा मे 5000
छठा किस्त 18 साल पूरा होने के बाद 20,000

सीएम सावित्रीबाई योजना का लाभ

इस योजना के माध्यम से प्रदान कराई जाने वाली लाभों की सूची कुछ इस प्रकार से है।

  • इस योजना का पहले मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के नाम से जाना जाता था परंतु साल 2022 मे इसे संसोधित करके सावित्रीबाई फुले योजना कर दिया गया।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12 वीं तक की कक्षा मे पढ़ाई करने वाली बालिकाओ को लाभ प्रदान कराया जाता है। तथा बालिका की आयु 18 साल से अधिक हो जाने पर 20,000 की राशि को उनके विवाह या शिक्षा के लिए सरकार की ओर से प्रदान कराया जाता है।
  • इस योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि को लाभुकों के द्वारा दिए गए अकाउंट मे ही सीधे डाल दिया जाता है ताकि बालिकाओ को ज्यादा परेशानी का सामना करना ना पड़े।
  • इस योजना के शुरू हो जाने से राज्य की बालिकाओ का भविष्य उज्ज्वल और समृद्ध हो सकेगा।

कौशल विकास योजना की सैलरी कितनी है? 8,000 सरकार की ओर से बेरोजगार युवाओ को

योजना का उद्देश्य

इस लाभकारी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य मे बालिकाओ को पढ़ाई के साथ जोड़े रखना है जिसके लिए उन्हे किस्तों मे वित्तीय सहायता प्रदान कराया जाता है ताकि उनके पढ़ाई मे किसी भी तरह का कोई व्यवधान नहीं आए। इस योजना के शुरू हो जाने से राज्य मे स्त्री शिक्षा मे भी प्रगति होगी जिससे समाज मे महिलाओ का मान सम्मान मे भी इजाफा होगा और बालिकाओ को स्तिथि मे सुधार देखा जाएगा जिससे उनका भविष्य सुनहरा और उज्ज्वल हो सकेगा।

पात्रता

इस कल्याणकारी योजना के माध्यम से प्रदान कराई जाने वाली लाभों को प्राप्त करने के लिए बालिकाओ को विशेष प्रकार के पात्रता को पूरा करना होता है जिसके बाद ही योजना का लाभ मिल पाता है तो उन सभी पात्रताओ की सूची कुछ इस प्रकार से है।

  • निवासी :  सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना का लाभ प्रदान कराने के लिए केवल झारखंड राज्य की बालिकाओ को ही पात्र रखा गया है।
  • अंत्योदय कार्ड धारक : SECC-2011 जनगणना के तहत आने वाले और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को ही योजना का लाभ प्रदान कराने के लिए पात्र रखा गया है।
  • आयु : अगर बालिका की शादी 18 साल से पहले हो जाती है तो इस योजना के लिए उसे पात्र नहीं माना जाएगा और 20,000 हजार की अनुमोदित राशि प्रदान नहीं कराया जाएगा।
  • बैंक अकाउंट : आवेदिका बालिकाओ का बैंक अकाउंट उनके आधार कार्ड से लिंक होने चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

इस योजना मे आवेदन करने के लिए बालिकाओ के पास कुछ विशेष प्रकार के दस्तावेज होने चाहिए तभी योजना मे आवेदन की प्रक्रिया को सफल किया जा सकता है और उन सभी दस्तावेजों की सूची कुछ इस प्रकार से है।

  • बालिका का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्कूल का आइडी कार्ड
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • बैंक अकाउंट का विवरण
  • अंत्योदय कार्ड

कुसुम योजना के लिए न्यूनतम भूमि कितनी होनी चाहिए? 90% मिलेगा सब्सिडी सोलर पैनल के लिए

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना मे आवेदन की प्रक्रिया

इस लाभकारी योजना के तहत मिलने वाली लाभों से लाभान्वित होने के लिए बालिकाओ को विशेष प्रकार से स्टेप को अपनाना होता है जिसके बाद आवेदन की प्रक्रिया हो पाता है तो वे सभी स्टेप्स कुछ इस प्रकार से है।

Step.1 आवेदन पत्र: सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना का आवेदन पत्र को प्राप्त करना होता है।

Step.2 आवेदन पत्र को भरना: अब आगे के स्टेप मे इस आवेदन पत्र मे मांग रही सभी आवश्यक जानकारी को भर देनी होती है जिसके बाद लगने वाले दस्तावेजों को भी लगा देना होता है।

Step.3 आवेदन पत्र जमा करना : अब इस आवेदन पत्र को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के कार्यालय मे जाकर जमा कर देना होता है और कुछ इस प्रकार आपका आवेदन की प्रक्रिया सफल हो जाएगा।

मैं अपना विश्वकर्मा एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक कर सकता हूं?

अंतिम शब्द

इस पोस्ट पर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जुड़ी जानकारी को उपलब्ध कराया गया है अगर आपको इस पर उपलब्ध कराई गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे जरूर ही शेयर करे।

नमस्ते साथियों ,मेरा नाम प्रिंस गुप्ता हैं और मैं झारखंड के गढ़वा जिला का रहने वाला हूँ मेरी उम्र अभी 23 वर्ष हैं और मुझे लिखने का काफी शौक हैं इसलिए इस वेबसाईट पर मै सरकारी योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराता हूँ और हा ,इस वेबसाईट का संबंध किसी भी सरकारी विभाग से नहीं हैं जोकि एक व्यक्तिगत ब्लॉग हैं अगर आपको इसमे कोई त्रुटि लगे तो हमसे संपर्क जरूर करें उस पर संसोधित अवश्य कोया जाएगा email id -princegupta9969@gmail. com

Leave a Comment