
डिड दस्तावेज क्या होता है
Online Deed Search Jharkhand का ओवर्व्यू
जानकारी | विवरण |
---|---|
आधिकारिक वेबसाइट | jharbhoomi.nic.in |
क्या चेक करें? | मालिक का नाम, खसरा नंबर, संपत्ति का क्षेत्रफल, कानूनी विवाद |
डाउनलोड करने का विकल्प | हाँ, PDF फॉर्मेट में उपलब्ध |
सर्च करने के लिए आवश्यक जानकारी | जिला, थाना, गाँव/वार्ड, खाता या खसरा नंबर |
फायदे | समय की बचत, पारदर्शिता, कहीं से भी एक्सेस |
डेट के प्रमुख प्रकार
- सेल डीड : इस दस्तावेज की मदद से आप अपने संपत्ति की खरीद और बिक्री कर सकते हैं
- गिफ्ट डीड : इसके मदद से आप संपत्ति को उपहार में दे सकते हैं
- मॉर्टगेज डीड : इसकी मदद से आप संपत्ति को लोन के बदले गिरवी रखने के लिए दे सकते हैं
- लीज डीड : इस डीड की मदद से आप संपत्ति को किराए पर दे सकते है
झारखंड में ऑनलाइन डीड सर्च कैसे करें?
झारखंड सरकार ने संपत्ति दस्तावेज़ों को ऑनलाइन चेक करने की सुविधा शुरू की है। इसके लिए आपको झारखंड राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
1. झारखंड भू-राजस्व विभाग की वेबसाइट पर जाएँ
- वेबसाइट: https://jharbhoomi.nic.in
2. “View Land Records” या “डीड सर्च” ऑप्शन चुनें
- होमपेज पर आपको “View Land Records” का विकल्प मिलेगा।
- अगर आप हिंदी में सर्च करना चाहते हैं, तो भाषा बदल सकते हैं।
3. जिला, थाना और गाँव/वार्ड का चयन करें
- अपने जिले, थाना (तहसील), और गाँव/वार्ड का नाम चुनें।
- अगर आपको संपत्ति का खाता नंबर (Account Number) या खसरा नंबर (Khasra Number) पता है, तो वह डालें।
4. डीड की डिटेल्स चेक करें
- सर्च करने के बाद, संपत्ति से जुड़ी सभी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- आप डीड की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Passport Seva Online Portal से बनेगा तुरंत पासपोर्ट : जाने Step by Step प्रक्रिया
ऑनलाइन डिड सर्च करने के फायदे
- अगर आप ऑनलाइन डीड सर्च करते हैं तो इससे आपके समय की बचत होगी और आपको रजिस्टार ऑफिस का चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे
- इससे आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं
- इंटरनेट की मदद से आप किसी भी जगह पर आप डीड चेक कर सकते हैं
डीड सर्च में क्या-क्या चेक करें?
जब आप डीड चेक कर रहे हों, तो इन बातों का ध्यान रखें:
- मालिक का नाम – क्या यह वही है जिसके नाम पर आप संपत्ति खरीद रहे हैं?
- संपत्ति का विवरण – खसरा नंबर, क्षेत्रफल और लोकेशन सही है या नहीं?
- लोन या लीगल इश्यू – क्या संपत्ति किसी लोन या कानूनी विवाद में तो नहीं फँसी है?
Central Caste Certificate Online Apply करने का Easy तरीका : तुरंत बनाए 2 मिनट में।